Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आई है। पटना के पॉश इलाके पोलो रोड में फायरिंग की घटना हुई। एक अपराधी ने राहुल कुमार नाम के ड्राइवर को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसका निशाना चूक गया और राहुल की जान बच गई। (Patna News) घटना की जानकारी मिलते ही सचिवालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पता चला कि यह मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का है। अब एयरपोर्ट थाना की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Patna News: बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, राहुल नाम का युवक पैदल अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी और वह बच गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए,एयरपोर्ट थाने के प्रभारी ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है, जिससे हमलावरों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
Also Read –Uttarakhand News: उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, योग दिवस समारोह से लेकर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तक
Patna News: अशोक चौधरी के आवास के सामने हुई फायरिंग
खबर है कि फायरिंग की यह घटना मंत्री अशोक चौधरी के घर के ठीक सामने हुई। (Patna News) घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह इलाका बहुत सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यहां कई मंत्रियों और बड़े अधिकारियों के घर हैं। ऐसे में इस फायरिंग से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया हैऔर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Also Read –Chandauli News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल नाम के व्यक्ति पैदल ड्यूटी पर जा रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उस पर फायरिंग की। गोली चलाने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही अपराधी गिरफ्तार हो जाएंगे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि और जानकारी मिल सके।









