Pilibhit में ग्रामीण की हत्या कर शव खेत में फेंका, तीन दिन से लापता था ग्रामीण

Facebook
X
WhatsApp

पीलीभीत : तीन दिन से लापता एक ग्रामीण का शव धान के खेत में पड़ा मिला है। उसके मुंह और सिर में घाव के निशान हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या करने के बाद शव यहां फेंकने की बात कह रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति सप्ष्ट हो सकेगी।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव अड़ौली निवासी मोहम्मद हनीफ विगत सात अक्टूबर को गांव करघैना में लगने वाली बाजार में सब्जी खरीदने गए थे लेकिन शाम तक नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। जब कहीं से कुछ पता नहीं चल सका तो थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी लिखाई।
सोमवार को सुबह हनीफ का शव अमरिया थाना क्षेत्र के गांव भौनी स्थित धान के खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा के अनुसार मृतक के मुंह व सिर में घाव हैं। प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा लग रहा कि हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका गया। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्वजन की ओर से अभी अभियोग पंजीकृत कराने के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। महिला के स्वजन ने थाने में प्राथमिकी लिखाई थी। डेढ़ माह से महिला लापता थी। पुलिस ने महिला को बरामद कर स्वजन को सौंप दिया। आरोपित की तलाश की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियूनी केसरपुर निवासी कांता प्रसाद ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी लिखाई है। जिसमें बताया कि उसका कच्चा मकान है। उसका चयन वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो गया था। जिसके बाद वह ग्राम प्रधान और सचिव के पास लगातार रुपयों की किस्त आने के लिए जाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।]

काफी दिनों बाद उसके पास ब्लाक के कर्मचारी जांच करने के लिए आए कि कमरा बना है या नहीं। इस पर उसने किस्त न आने की बात कही। जब उसने ब्लाक जाकर मामले की जानकारी की तो पता चला कि उसका आवास गांव के ही विजयपाल के नाम करवाकर एक लाख बीस हजार रुपये की किस्त विजयपाल के बैंक खाते में जमा करवा दी है। जबकि विजयपाल पुत्र रामदुलारे का कोई आवास स्वीकृत ही नहीं हुआ है।

ग्राम प्रधान , ग्राम पंचायत अधिकारी पूर्णिमा सिंह, विजयपाल और अन्य संबधित कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और एससीएसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। सदर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह यादव ने बताया कि इस मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें