PM Modi Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे, 12 जून को घटी भयावह विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। AI-171 फ्लाइट हादसे में 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 12 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। प्रधानमंत्री ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है और आज यानि 13 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुका है। इस दुर्घटना स्थल का वीडियो भी सामने आया है। (PM Modi Ahmedabad) इस दर्दनाक हादसे में गुरुवार को 12 चालक दल के सदस्यों समेत कुल 241 लोगों की जान चली गई थी।इस दुखद घटना ने पूरे राष्ट्र को शोक में डुबो दिया है और प्रधानमंत्री का दौरा पीड़ित परिवारों को संबल देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इससे पहले, कल गृह मंत्री अमित शाह भी मौके पर पहुंचे थे और राहत-बचाव काम की समीक्षा की थी। (PM Modi Ahmedabad) सरकार ने इस गंभीर विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।
PM Modi Ahmedabad: पीएम मोदी ने अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं, अस्पताल में वे घायल मरीजों की हालत जान रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

पीएम मोदी मिले विश्वास कुमार से
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। पीएम मोदी करीब 10 मिनट तक सिविल अस्पताल में रुके और घायलों का हालचाल जाना।









