PM Modi Kashi Vishwanath Visit: काशी में PM मोदी का शानदार स्वागत, कार से हाथ हिलाकर किया दिलों को छूने वाला अभिवादन

Facebook
X
WhatsApp
image 55

PM Modi Kashi Vishwanath Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर में पीएम मोदी पुलिसलाइन के लिए रवाना होंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से ताज होटल जाएंगे। ताज होटल में पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Also Read –Nepal Latest Updates: कहीं दुबई, कहीं चीन… आखिर कहां हैं ओली? नेपाल हिंसा के बीच खुद तोड़ी चुप्पी और खोला बड़ा राज

PM Modi Kashi Vishwanath Visit: पीएम मोदी अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे हैं। इस दौरान, वे भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मोदी के स्वागत में भोजपुरी गाना

बीजेपी नेता और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भोजपुरी गाना गाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी न केवल भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का अवसर मिला है। (PM Modi Kashi Vishwanath Visit) गोला दीनानाथ के पार्षद संजय केशरी ने भी पीएम मोदी के स्वागत में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “हम यहां मॉरीशस के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए खड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण मसलों में बदलाव कर जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो आम जनता के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।”

Also Read –Pawan Singh News: पवन सिंह ने सबके सामने इस एक्ट्रेस को बोला आई लव यू, वीडियो देख लोगों ने कहा- भाभी को याद कर लो

बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी की नीतियों और उनके नेतृत्व की सराहना की, और यह भी बताया कि उनकी योजनाओं से आम जनता की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है पीएम मोदी ताज होटल पहुंच गए हैं, जहां वे मॉरीशस के पीएम से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। (PM Modi Kashi Vishwanath Visit) जैसे ही पीएम मोदी ताज होटल पहुंचे, “मोदी-मोदी” के नारे गूंज उठे और भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने कार में बैठकर हाथ हिलाकर काशीवासियों का अभिवादन किया।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए आंबेडकर चौराहे से ताज होटल तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। (PM Modi Kashi Vishwanath Visit) जीएसटी सुधार के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग जीएसटी का प्रतीक लेकर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें