PM Modi Kerala Visit: PM मोदी का केरल- आंध्र प्रदेश दौरा, विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट का किया उद्घाटन

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट के कमीशनिंग समारोह में शामिल हैं। (PM Modi Kerala Visit) यहां उन्होंने देश के पहले सेमी ऑटोमैटिक ट्रांस शिपमेंट पोर्ट- विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन किया। इसकी लागत 8,900 करोड़ रुपये है। इस बंदरगाह का मकसद देश के समुद्री व्यापार को बढ़ाने और मजबूत बनाने का है।

PM Modi Kerala Visit: जनसभा को कर रहे संबोधित

आज केरल में पीएम मोदी पोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। (PM Modi Kerala Visit) बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को केरल पहुंच चुके थे, जहां एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर पहुंचे थे।

केरल के बाद जाएंगे अमरावती

बता दें कि आज पीएम मोदी केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी कार्यक्रमों में शामिल होकर करोड़ों रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। केरल में कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के अमरावती के लिए रवाना होंगे। यहां वह 58 हजार करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें