PM Modi Morphed Video: PM मोदी के मॉर्फ्ड VIDEO पर छिड़ा विवाद, पुलिस का एक्शन…कई अकाउंट्स के साथ Meta India Head पर FIR

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Morphed Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर आपत्तिजनक और एडिट किए गए वीडियो यानी मॉर्फ्ड वीडियो (Morphed Video) शेयर करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। तेलंगाना (Telangana) की हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के कई अकाउंट्स के साथ-साथ मेटा इंडिया (Meta India) के प्रमुख के खिलाफ भी दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

यह कार्रवाई बीजेपी (BJP) समर्थकों की शिकायतों के आधार पर की गई है। मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों ने यह आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं करने के अपने आश्वासन को पूरा करने में नाकाम रही है। राजनीति

Also Read –SC on Pellet Gun: पैलेट गन इस्तेमाल को SC ने बताया सही! जंतर मंतर बवाल पर CJI की बड़ी टिप्पड़ी, सुरक्षा बलों को सख्त आदेश

PM Modi Morphed Video: सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ 2 FIR

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस (Cyber Crime Police) ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

इन दोनों मामलों में मेटा इंडिया के प्रमुख को भी सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि मेटा को दर्ज मामलों और आपत्तिजनक कंटेंट के लिंक को लेकर नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही वीडियो और पोस्ट अपलोड करने वाले अकाउंट्स संचालित करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश भी जारी है।

Also Read –Bhopal Farmers Protest: भोपाल में खत्म हुआ किसानों का आंदोलन, मूंग खरीदी बढ़ाने और ई-टोकन खत्म करने के सरकार के आश्वासन पर बनी सहमति

BJP नेताओं ने दर्ज कराई अलग-अलग शिकायतें

पहली शिकायत तेलंगाना बीजेपी की सोशल मीडिया कोर कमेटी के सदस्य टी साईकिरण गौड़ ने दर्ज कराई है। बुधवार रात उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और फेसबुक व इंस्टाग्राम पर मौजूद कथित आपत्तिजनक रील्स (Reels) की जानकारी दी।

साईकिरण गौड़ ने पुलिस को करीब 20 लिंक सौंपे, जिनमें कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो (Morphed Video) होने का दावा किया गया है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि यह कंटेंट प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक है और इससे ऐसा नरेटिव (Narrative) फैलाने की कोशिश की जा रही है जो देश की संप्रभुता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

उन्होंने ऐसे कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने को लेकर मेटा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी शिकायत में पीएम समेत अन्य नेताओं का जिक्र

दूसरी शिकायत नामपल्ली निवासी बीजेपी समर्थक एस अरविंद रेड्डी ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram Handles) लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अश्लील, आपत्तिजनक और डिजिटल तरीके से छेड़छाड़ की गई सामग्री शेयर कर रहे हैं।

अरविंद रेड्डी ने अपनी शिकायत में कहा कि इस तरह की सामग्री से लोगों के बीच गलत जानकारी फैल सकती है और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने मेटा इंडिया के प्रमुख और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई के बाद कई लिंक हुए निष्क्रिय

हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई का असर भी सामने आया है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद गुरुवार शाम तक शिकायत में दिए गए सभी विवादित और आपत्तिजनक लिंक (Objectionable Links) निष्क्रिय हो गए थे।

फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स के पीछे मौजूद लोगों की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें