PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Varanasi) अपने संसदीय क्षेत्र को 19,150 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद पहली बार काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है। काशी को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा और दौरे के समय भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वाराणसी पहुंचने से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे।
PM Modi Varanasi: राज्यपाल और योगी भी रहेंगे मौजूद
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में रास्तों से बर्फ हटाने का काम चल रहा. #india24x7livetv #NewsUpdate #JammuKashmir pic.twitter.com/eLWf65fHsL
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 17, 2023
प्रधानमंत्री की काशी यात्रा के दौरान प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशवदेव मौर्य भी मौजूद रहेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र के 43वें दौरे के समय प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे 2024 की सियासी जंग के लिए भाजपा के अभियान का श्रीगणेश करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। 26 आईपीएस अफसरों समेत हजारों पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
बच्चों और महिलाओं से बात करेंगे प्रधानमंत्री
PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री आज दोपहर करीब ढाई बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कटिंग मेमोरियल स्कूल पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे। वहां प्रधानमंत्री पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वार्तालाप भी करेंगे। प्रधानमंत्री परिसर में ही निर्मित नंद घर जाकर 25 बच्चों को शिक्षित कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बच्चों से भी मिलेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। कल यानी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे महामंदिर के श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे।










