Chitrakoot: चित्रकूट के रगौली जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जेल से बाहर ले जाने की साजिश रचने में पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं।
खबर के मुताबिक, ज़िला जेल में अवैध रूप से बिना सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किए अब्बास अंसारी से कराई गई उनकी पत्नी की मुलाक़ात से पहले भी ज़िला जेल में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। अब ताजा मामला सामने आने के बाद ज़िला जेल के अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही की गाज गिर सकती है। जानकारी के अनुसार इस मामले में एसपी चित्रकूट ख़ुद करेंगे प्रेस कांफ्रेंस और पूरे मामले में जानकारी देंगे।

दी धमकी
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग दो माह से निरुद्ध हैं। कल जिला जेल में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा छापेमारी की गई । जिसमें अब्बास से मिलने आयी निकहत की तलाशी में मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। तलाशी के दौरान उसने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा निकहत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया था।
डीआईजी जेल प्रयागराज करेंगे जांच
उधर पूरे मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने डीआईजी जेल प्रयागराज को मामले की जांच सौंप दी है. डीआईजी जेल शनिवार को मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। गौरतलब है कि मुख़्तार अंसारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से ही अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद हैं.
https://youtu.be/y17Cj_6wRjM









