Politics News : AAP के मंत्री आतिशी का दावा, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है मोदी सरकार

Politics News : AAP के मंत्री आतिशी का दावा, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है मोदी सरकार
Facebook
X
WhatsApp

Politics News : दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। यही नहीं मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठियों पर भी आपत्ति जताई है।

Politics News : राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है मोदी सरकार

image 168

आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा एमएचए को लिखी गई चिट्ठी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि एक पुराने मामले को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। यह केजरीवाल सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश हो रही है। अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में झूठे केस में फंसा कर BJP शासित केंद्र, और ED ने गिरफ्तार किया है। बीजेपी वाले दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, इसलिए चुनी हुई अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराना चाहते हैं।

image 169

Politics News : आप के इस योजना से बीजेपी वालों को हो रही है दिक्कत

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार जैसी योजनाओं को बीजेपी कभी दिल्ली में लागू नहीं कर पाएगी। दिल्ली की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये मिलने वाले हैं, इससे बीजेपी वालों को दिक्कत है। इस योजना को रोकने के लिए यह राजनीतिक साजिश रची जा रही है। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा।

image 171

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया भी इस मामले में जेल में बंद हैं। हाल ही में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल से रिहा हुए हैं। संजय सिंह भी अब लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

https://youtu.be/zpxQ6xHKq-I?si=Izezbz4ALh_CVFIp

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें