Pratapgarh: स्व• मनबोध सिंह चौहान निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – अमरनाथ यादव

Pratapgarh: प्रतापगढ़ कुंडा। स्व• मनबोध सिंह चौहान (डिप्टी साहब) की पुण्य स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजन स्व• शिवपूजन सिंह स्मारक महाविद्यालय टिकरिया बुजुर्ग में आयोजित किया गया। नेत्र शिविर में गुरुवार को नेत्र परीक्षण व मोतिबिंद का परीक्षण किया गया, इस दौरान डा.आर पी सिंह (नेत्र सर्जन), डा.शुभम सिंह, डा.सुरेश चन्द्र केशरवानी की टीम ने लगभग 490 मरीजो का परीक्षण किये। सभी को निशुल्क दवा वितरित किए गये, जिसमें 48 मरीज़ मोतियाबिंद के पाए गए और 75 मरीज़ों का नेत्र परीक्षण में उन्हें निशुल्क चश्मा देने को कहा गया। (Pratapgarh) मोतियाबिंद के मरीज को आज ही बस के द्वारा श्री हरि चैरिटेबल प्रयागराज के लिए कल सुबह 7:00 बजे प्रस्थान किया जाएगा। टीम के सभी सदस्यों ने मरीजों को स्नेह व प्यार के साथ बताया कि सभी मरीजों को बस के द्वारा ले जाया जाएगा और मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद पुनः स्व शिवपूजन सिंह महाविद्यालय तक भेजा जाएगा तथा सभी प्रकार की व्यवस्थाएं खाने-पीने रहने की व्यवस्था की जाएगी इसी कार्यक्रम में डी पी एस चौहान, राकेश प्रताप सिंह (मुन्ना सिंह), विद्यालय के प्रबंधक भानुप्रताप सिंह, उदय प्रतापसिंह, संजय सिंह, अखिलेन्द्र सिंह, राजाराम यादव, सुरेशचंद्र यादव, लल्लन, बैजनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 2.37.23 PM

Also Read –Myanmar Earthquake Today: सुबह-सुबह ‘जलजला’! Myanmar में फिर भूकंप के जोरदार झटके, हिल गई धरती

Also Read –Chandauli: मेंटल मैथ वर्ल्ड कप में आदविक गुप्ता का शानदार प्रदर्शन, विधायक अनुराग सिंह ने किया सम्मान

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें