Pratibha Patil News : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी तबियत ,अस्पताल में कराया गया भर्ती…

Pratibha Patil News : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी तबियत ,अस्पताल में कराया गया भर्ती...
Facebook
X
WhatsApp

Pratibha Patil News : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत खराब होने के चलते उन्हें महाराष्ट्र के पुणे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद बुधवार को पुणे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों की टीम पूर्व राष्ट्रपति की देखभाल कर रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। प्रतिभा पाटिल का इलाज पुणे के भारती अस्पताल में चल रहा है।

Pratibha Patil News : अस्पताल में कराया गया भर्ती

image 251

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

pratibha_patil.jpg

Pratibha Patil News : प्रतिभा पाटिल थी भारत की पहली महिला राष्ट्रपति

image 250

गौरतलब हो कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। वह 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं। 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के नदगांव गांव में उनका जन्म हुआ था। प्रतिभा पाटिल का बचपन सादगी में बिता। वह ऐसे परिवार में पली-बढ़ी जो शिक्षा को बहुत महत्व देता था। इस वजह से पाटिल ने लगन से अपनी पढ़ाई पूरी की और राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। 1962 में पाटिल पहली बार जलगांव शहर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बनीं।

https://youtu.be/33y88s2dmV8?si=facY0Gq_NC533ppl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें