Prayagraj News : प्रयागराज में विवाहिता ने की आत्महत्या ,भड़के मायके वालों ने ससुराल में लगा दी आग, जिंदा जले सास-ससुर …

Prayagraj News : प्रयागराज में विवाहिता ने की आत्महत्या ,भड़के मायके वालों ने ससुराल में लगा दी आग, जिंदा जले सास-ससुर
Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News : यूपी के जिले प्रयागराज में मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार देर रात संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गयी। विवाहिता अंशिका केसरवानी (27) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। जानकारी मिलने पर आक्रोशित परिजन विवाहिता के ससुराल पहुंचे। इसके बाद वहां दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। गुस्साएं मायकवालों ने विवाहिता के ससुराल में आग लगा दी। जिससे विवाहिता के ससुर और सास की जिंदा जलकर मौत हो गयी।

Prayagraj News : दहेज हत्या का लगाया आरोप

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि अंशिका की दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाया गया है। अंशिका के मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को मकान से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब घर की तलाश ली गयी। तब वहां दो जले हुए शव मिले। जिसमें से एक विवाहिता के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा सास शोभा देवी (62) का है।

prayagraj news

Prayagraj News : मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक राजेंद्र केसरवानी के छोटे भाई की पत्नी लवली केसरवानी और राजेंद्र केसरवानी की बेटी शिवानी केसरवानी आग में झुलस गये है। जिन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंशिका केसरवानी के पति अंशु केसरवानी को भी मामूली चोटें आयी हैं। पुलिस ने इस मामले में मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था।

image 330

Prayagraj News : पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर का बयान

image 331

इस मामले में पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर ने कहा कि मुठ्ठीगंज थाना क्षेत्रांतर्गत हत्या और आत्महत्या के आरोप को लेकर मायके व ससुरालियों बीच जमकर तकरार हुई। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में आग लगा दी। आग लगने के बाद घर में फंसे ससुर राजेंद्र केसरवानी एवं सास शोभा देवी की जिंदा जलकर मौत हो गयी।

https://youtu.be/7Rv5tYFPTy0?si=8alg_DP_RfA3Qs4j

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें