Prayagraj News: बाइक सवार को बचाने में स्कूल बस पलटी, दो की मौत: हंडिया कोतवाली के सैदाबाद में भेस्की गांव के पास स्कूल बस पलट जाने से दो की मौत की सूचना है। दर्जन भर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।

हंडिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची
आपको बता दे कि स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर हंडिया के भेस्की गांव के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बस पलट गई। तेज रफ्तार में बस पलटने से बच्चों की चीख-पुकार मची तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। (Prayagraj News) बाइक सवार को बचाने में स्कूल बस पलटी, दो की मौत घटना की सूचना पर हंडिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया।

300 बच्चों को लेकर टूर का आयोजन
बस पलटने से नौवीं के छात्र अंकित और दसवीं के छात्र अनुराग की मौत हो गई। बाइक सवार संतोष विश्वकर्मा निवासी तारा गांव सैदाबाद गंभीर रूप से घायल है। (Prayagraj News) उसे एसआरएन रेफर किया गया है। सूचना पाकर अभिभावक मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस ने 300 बच्चों को लेकर टूर का आयोजन किया था।

जौनपुर से प्रयागराज आ रही छात्रों से भरी बस सैदाबाद से लगे भिस्की गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। (Prayagraj News) जबकि, 30 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
आसपास के ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
सभी बच्चे जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल से शैक्षणिक भ्रमण पर प्रयागराज आ रहे थे। घायल हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल सकी। (Prayagraj News) इसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
https://youtu.be/5aH9I0JcnkY
ये भी पढ़े – http://india24x7livetv.com/pathaan-controve…-the-film-pathan/









