Prostitution Busted: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच और 1090 की टीम के साथ छापेमारी कर संचालक समेत सात युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच और 1090 की टीम ने शुक्रवार शाम को गोमतीनगर विपुलखंड स्थित एलीगेंट स्पा सेंटर में छापेमारी की।
अगले साल फरवरी तक जेवर एयरपोर्ट में रनवे बनकर तैयार हो जाएगा, विधानसभा में बोले सीएम योगी. #india24x7livetv #NewsUpdate #YogiAdityanath pic.twitter.com/fiQbdRSPyH
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 1, 2023
छापेमारी के दौरान मौके से संचालक समेत सात युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने तलाशी के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं, मोबाइल और अन्य चीजें बरामद की है। मामले की जांच कर रही एसीपी अभिनव ने बताया कि पकड़े गए युवकों और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने आएगें, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Prostitution Busted: स्पा सेंटर में नाबालिग छात्राओं के आने की सूचना मिली
उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर विपुलखंड में एक कांप्लेक्स के द्वतीय तल पर चल रहा था। दिल्ली के मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र और ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट संस्था ने इसकी सूचना राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की दी थी। शुक्रवार को स्पा सेंटर में नाबालिग छात्राओं के आने की सूचना मिली थी। बाल आयोग की सदस्य सुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि आयोग से एक टीम गठित की गई। वूमेन पावर लाइन 1090 की एसपी रुचिता चौधरी, एसीपी अभिनव के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम बनी।
इसके बाद टीम ग्राहक बनकर शुक्रवार शाम को स्पा सेंटर पहुंची। वहां माहौल देखने के बाद ग्राहक बनकर पहुंचे क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मी ने छापेमारी के लिए पुलिस को मैसेज किया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई और सभी गिरफ्तार कर लिया है। टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर भगदड़ मच गई। लेकिन कोई भी स्पा सेंटर से बाहर नहीं जा पाया, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।










