Punjab News: भगवंत मान को जान से मारने की धमकी! खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने की हिमाकत

Punjab News: भगवंत मान को जान से मारने की धमकी! खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने की हिमाकत
Facebook
X
WhatsApp

Punjab News: खालिस्तानी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी (Punjab News) है। पन्नू ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की भी जान लेने की धमकी दी है। पन्नू ने गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को मान की हत्या करने की धमकी दी है।

Punjab News: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को निशाना बनाने की दी थी चेतावनी

पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए 26 जनवरी को मुख्यमंत्री मान की हत्या के लिए पंजाब के गैंगस्टरों से साथ आने को कहा है। इससे पहले पन्नू ने 22 जनवरी को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी।

https://youtu.be/OIRi2DVPQDI?si=JIXB8jXGi_y9n1Ct

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें