Punjab News: पाकिस्तान की बेटी ‘जावरिया खानम’ बनेगी भारत की बहू, समीर से होगी शादी

Punjab News: पाकिस्तान की बेटी 'जावरिया खानम' बनेगी भारत की बहू, समीर से होगी शादी
Facebook
X
WhatsApp

Punjab News: पाकिस्तान की बेटी जावरिया खानम 45 दिनों के वीजे पर भारत पहुंची है। समीर खान अपनी भावी पत्नी जावरिया खानम को अपने पिता युसुफजई व अन्य के साथ अटारी से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लेकर पहुंचे, जहां से वे कोलकाता के लिए फ्लाइट लेंगे।

इस दौरान वह कोलकाता के रहने वाले समीर खान से शादी करेंगी। भारत पहुंचने पर जावरिया खानम ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाले प्यार से बेहद खुश हूं। साढ़े पांच साल के बाद वीजा मिलने पर मैं यहां आ सकी हूं।

image

Punjab News: जावरिया खानम ने दो बार भारत के वीजा के लिए आवेदन दिया

गौर हो कि कराची निवासी अजमद इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानम ने दो बार भारत के वीजा के लिए आवेदन दिया था। दोनों बार वीजा अस्वीकार होने के बाद उसने पाकिस्तान में सोशल एक्टिविस्ट व पत्रकार मकबूल अहमद वसी कादियान के साथ संपर्क में आए। सोशल एक्टिविस्ट व पत्रकार कादियान की मदद के बाद भारत सरकार ने समीर खान की मंगेतर को अंतत: 45 दिनों का वीजा मंजूर कर दिया।

a496ff92 b891 4805 ba90 85554bab2d37

कादियां निवासी मकबूल अहमद का विवाह फैसलाबाद की रहने वाली ताहिरा मकबूल से 2003 में हुआ था। उनका विवाह काफी सुर्खियों में रहा था। इसके बाद अनेक पाकिस्तानी दुल्हनें उनसे संर्पक करके वीजा के लिए मदद मांगती रहती हैं। वह एक दर्जन से भी अधिक पाकिस्तानी विवाहिताओं को भारत का वीजा दिलवा चुके हैं

कोलकाता के रहने वाले समीर खां ने भारत सरकार से अपनी मंगेतर के वीजा की अपील की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी वीजा देने की मांग की थी। यह खबर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और सद्भाव के लिए एक सकारात्मक संकेत है। दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ने से संबंधों में सुधार होगा।

https://youtu.be/cpvd3mdIwOk?si=BZhEktE5mcq82Jj9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें