Punjab News: अंतिम दर्शन करने 12 बजे तक चंडीगढ़ पहुंचेंगे PM मोदी, पार्टी HQ पहुंचा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर

Facebook
X
WhatsApp

Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम निधन हो गया. इसके साथ ही राजनीति का एक अध्याय भी समाप्त हो गया. केंद्र सरकार ने दो दिन 26,27 अप्रैल को राष्ट्रीय शोक (National mourning) की घोषणा की. इसके बाबत होम मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों को लेटर जारी कर दिया है. पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे तक चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक पीएम हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचकर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करेंगे.

प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर फोर्टिस अस्पताल से शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पहुंच गया है. पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं. (Punjab News) लोग उनके आखिरी दर्शन के लिए बेताब दिख रहे हैं.

पार्टी हेडक्वार्टर में पार्थिव शरीर

पूर्व मुख्यमंत्री बादल के पार्थिव शरीर को आज सुबह करीब 10 बजे सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के हेडक्वार्टर लाया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे तक उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. फिर अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर पंजाब के मुक्तसर साहिब स्थित बादल परिवार के पैतृक गांव बादल पहुंचेगी और कल (27 अप्रैल) दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

उनके नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

उनके निधन पर सभी नेताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने भी एक लंबा पोस्ट उनके लिए लिखा. राजनीति से अलग पीएम मोदी हमेशा से ही प्रकाश सिंह बादल की तारीफ करते आए हैं. उन्होंने तो नेल्सन मंडेला तक कहा था. हालांकि इसको लेकर काफी राजनीति भी हुई थी मगर वो अपने बयान में कायम रहे थे.वो आखिरी बार चुनाव पंजाब मुक्तसर की लंबी सीट से लड़े थे. हालांकि वो ये चुनाव हार गए थे. उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है. वो सबसे अधिक उम्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी हैं.

https://youtu.be/Oxk2U1r11pE

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/shaista-parveen-can-reach-atiqs-grave-police-increased-surveillance/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें