Punjab News : पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की मिली धमकी

Punjab News : पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की मिली धमकी
Facebook
X
WhatsApp

Punjab News : पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खालिस्तानी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की भी जान लेने की धमकी दी है। पन्नू ने गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को मान की हत्या करने की धमकी दी है।

Punjab News : अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बनाया निशाना

Punjab News


पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए 26 जनवरी को मुख्यमंत्री मान की हत्या के लिए पंजाब के गैंगस्टरों से साथ आने को कहा है। इससे पहले पन्नू ने 22 जनवरी को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी।

Punjab News : 13 दिसंबर को संसद पर हमले की धमकी

image 381

इतना ही नहीं पन्नू ने 26 जनवरी का माहौल खराब करने की धमकी देते हुए हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है, ताकि राज्य को आतंक के दौर में एक बार फिर से धकेला जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद पर हमले की धमकी दी थी।

Punjab News : पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश

image 382

बता दें कि पन्नू मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के खानकोट का रहने वाला है। फिलहाल वह अमेरिका और कनाडा का भी निवासी है। वह लगातार खालिस्तान की मांग के नाम पर वीडियो जारी कर पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश करता रहता है।

https://youtu.be/QHG1a6tzaqU?si=SARY-k5OmnpVnIaM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें