रायबरेली: डीह विकास क्षेत्र के कस्बा डीह में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोनहा गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में जानवरों के रखरखाव और भूसे-हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था देखकर मुख्य विकास अधिकारी संतुष्ट हुईं।

गौशाला में मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी डा रामनरेश से उन्होंने जानवरों के टीके और दवाओं के बारे में जानकारी ली। डा रामनरेश चौधरी ने बताया कि सभी जानवरों को समय पर टीका लगाया गया है और उनके लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
सुप्रीम कोर्ट से अफजाल अंसारी को मिली राहत, सांसदी हुई बहाल. #india24x7livetv #NewsUpdate #SupremeCourt #AfzalAnsari pic.twitter.com/NnEiFpx9gX
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 14, 2023
मुख्य विकास अधिकारी ने गौशाला में काम करने वाले मजदूरों के मानदेय के बारे में भी जानकारी ली। खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मजदूरों को एक माह का मानदेय भुगतान हो चुका है।

रायबरेली: गजराज गौशाला के लिए भूसे का पैसा बकाया

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद अग्रहरि ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि गजराज गौशाला के लिए भूसे का पैसा बकाया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वह भी जल्द ही आ जाएगा। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा पार्क और पंचायत सचिवालय में लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों की भी जानकारी ली।

अंत में उन्होंने पंचायत सचिवालय पर बने शिल्पी पॉइंट पर जाकर अपनी सेल्फी ली। उन्होंने ग्राम प्रधान को कहा कि गांव के पंचायत सचिवालय में इतनी अच्छी लाइब्रेरी हमने जनपद में पहली बार देखी है। इसी तरह अन्य पंचायतों में भी लाइब्रेरी बननी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वे जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए लगातार भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि जनपद में विकास कार्यों को गति दी जाए।

रिपोर्ट- राम सुमेर










