रिपोर्ट- निर्मल बाजपेई
Raebareli: रायबरेली के इंदिरा नगर क्षेत्र में कल, दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को, एक विक्षिप्त युवक आशीष कुमार गौतम उर्फ़ अजीत (उम्र 22 वर्ष) मिला। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और अपना सही पता बताने में असमर्थ था।
चौकी प्रभारी इंदिरा नगर ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, युवक द्वारा बताए गए टूटे-फूटे शब्दों के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की। (Raebareli) जांच में पता चला कि अजीत, जनपद प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहान खेड़ा भीखापुर का निवासी है।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान में मस्जिद के बाहर हुआ भयंकर धमाका! नमाज़ के दौरान आतंकी हमला, नमाजियों का दहल उठा दिल, 3
पुलिस ने तुरंत युवक के परिजनों से संपर्क साधा और आवश्यक तस्दीक के बाद उन्हें रायबरेली बुलाया। (Raebareli) देर रात लगभग 12 बजे, युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ये भी पढ़ें –कफ सिरप से बच्चों की मौत पर सियासत! CM मोहन यादव ने तमिलनाडु पर लगाए आरोप, कांग्रेस को भी दी नसीहत
चौकी प्रभारी और पुलिस टीम की इस मानवीय पहल से एक भटका हुआ युवक अपने परिवार से पुनः मिल सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की है।









