Raebareli News : राहुल गांधी के आवास के पास धड़ाधड़ चलीं गोलियां, जानिए किस वजह से हुआ था विवाद

Raebareli News : राहुल गांधी के आवास के पास धड़ाधड़ चलीं गोलियां, जानिए किस वजह से हुआ था विवाद
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News : उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कानून व्यवस्था को लेकर भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो मगर हकीकत कुछ और ही है। प्रदेश के रायबरेली में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ होता नजर आया। मामला स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश सिंह के गृह जनपद का है। यहां दो पक्षों के विवाद में व्यक्ति ने चौराहे पर तंमचा लहराकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

https://x.com/india24x7livetv/status/1821428467323347162

Raebareli News : चौराहे पर लहराया तमंचा

image 87



खुलेआम चौराहे पर फायरिंग का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर ज़िले में कानून व्यवस्था के हालात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। यहाँ दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से असलहे चलने लगे। दोनों तरफ से लोगों ने एक दूसरे पर वार किया। लोग चौराहे पर असलहे लहराते हुए दौड़ रहे हैं। हवाई फायरिंग की जा रही है। गोलियों की आवाज सुनकर राहगीर अपनी जान बचाकर दुबक गये। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया की दोनों में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

image 88


Raebareli News : इस वजह से हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक मामला भदोखर थाना इलाके में यहाँ के सांसद राहुल गाँधी आवास से चंद कदम की दूरी पर भूएमऊ चौराहे का है। यहाँ डीह के रहने वाले होमगार्ड मे तैनात राम शिरोमणि गुप्ता और उन्हीं के सगे जीजा योगेंद्र गुप्ता आमने सामने आ गये और दोनों पक्ष से कई लोगों में एक दूसरे पर असलहे लहराते हुए झड़प हुई।

Dabang came from a car written by the Uttar Pradesh government, started  firing indiscriminately by taking out pistols from the waist, a middle-aged  injured due to bullet | बकरा खरीदने को लेकर

वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाज़ भी साफ सुनी जा सकती है। बताया जा रहा है कि राम शिरोमणि गुप्ता कि बहन के नाम उसकी मां ने ज़मीन का कुछ हिस्सा दान स्कीम के तहत रजिस्ट्री कर दिया था। इसी को लेकर होमगार्ड राम शिरोमणि गुप्ता अपने जीजा से रंजिश रखता था। दोनों आमने सामने पड़े तो गैंगवार जैसी स्थिति बन गई।

https://youtu.be/DD9ELz0fMn4?si=ATZKrukyXnxs7SM7

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें