Raebareli News: ऑपरेशन में लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर FIR दर्ज

Facebook
X
WhatsApp
image 155

Raebareli News: रायबरेली के बछरावां स्थित आर.के. चौधरी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हुई लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गई। (Raebareli News) घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव वाहन को अस्पताल के सामने रोक दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना के बाद सक्रिय हुई बछरावां पुलिस ने मृतका के जेठ अजय कुमार की तहरीर पर अस्पताल के अज्ञात डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही और उपेक्षा से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Raebareli News) शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अलौलापूर मजरा तौली निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई आशीष कुमार की पत्नी ममता (23 वर्ष) 9 माह की गर्भवती थी। 15 अगस्त 2025 को जब उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सबसे पहले घुरौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से आर.के. चौधरी हॉस्पिटल की एंबुलेंस बुलाकर ममता को बछरावां स्थित उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also Read –Lucknow News: लखनऊ की मशहूर वाहिद बिरयानी के मालिक पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग! स्कूटी से आए बदमाशों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा भारी लापरवाही बरती गई, जिससे ममता की हालत बिगड़ गई। जब स्थिति गंभीर हो गई, तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे संजीवनी हॉस्पिटल रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी उसे भर्ती नहीं किया गया। (Raebareli News) इसके बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए ममता को लखनऊ के क्वीन मैरी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 16 अगस्त को उसकी मौत हो गई।सोमवार शाम जब शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में परिजन और ग्रामीण शव वाहन को लेकर आर.के. चौधरी हॉस्पिटल के सामने पहुंच गए। लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Also Read –Thama Cast First Look: थामा में आयुष्मान खुराना से लेकर रश्मिका मंदाना तक जानिए क्या होगा इनका किरदार

देर रात पुलिस ने अस्पताल के अज्ञात डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। (Raebareli News) मामले में बछरावां थाना प्रभारी राजीव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें