Raebareli News: रायबरेली एम्स ने स्तन कैंसर से बचाव के लिए राइजिंग चाइल्ड स्कूल में लगाई कार्यशाला

Raebareli News: रायबरेली एम्स ने स्तन कैंसर से बचाव के लिए राइजिंग चाइल्ड स्कूल में लगाई कार्यशाला
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: रायबरेली भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रायबरेली एम्स ने स्तन कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का आयोजन रायबरेली शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइज़िंग चाइल्ड स्कूल परिसर में किया गया।

रायबरेली एम्स से आये हुए वरिष्ठ चिकित्सकों का भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल की ओर से पुष्पगुच्छ और पौधे प्रदान कर अभिनंदन किया गया। (Raebareli News) परिषद के नेशनल वाईस चेयरमैन डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दिया। महिला शाखा की अध्यक्ष नीलिमा श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट द्वारा किया गया।

Raebareli News: महिलाओं को अपने स्तनों की नियमित रूप से जांच करनी चाहिए।

कार्यक्रम में एम्स, रायबरेली सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रारंभिक स्तर पर स्तन के आसपास गाँठ प्रतीत होने पर तत्काल मरीज़ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या किसी भी योग्य चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। (Raebareli News) इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि एम्स रायबरेली में स्तन कैंसर से बचाव के लिए ओपीडी से लेकर हर प्रकार के आप्रेशन की व्यवस्था अब उपलब्ध है।

डॉ. अमित गुप्ता और डॉ. अमृतांशु ने कहा संकोच और भय का त्याग कर कैंसर के मरीज़ को इलाज प्रारंभ करना चाहिये क्योंकि तीसरे चरण पर पहुँचते ही स्तन कैंसर के परिणाम घातक हो सकते हैं। भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी सचिव राजा राम मौर्य द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका सीमा श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर स्तन कैंसर से संबंधित अनेकों भ्रांतियों का समाधान भी चिकित्सकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, उमेश अग्रवाल, निशा सिंह, मनोज माहेश्वरी, पवन श्रीवास्तव, अंजू बाला मौर्य, अर्चना माहेश्वरी, गंगा देवी, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवीन्द्र नाथ हरि सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट- राम सुमेर

https://youtu.be/DrAtdmghLh8?si=WAor_ry8Wnfuh_RD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें