Raebareli News: राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर: जनता से मिले, मनरेगा मुद्दे और प्रीमियर लीग उद्घाटन

Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: रायबरेली के सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। दौरे के पहले दिन राहुल गाँधी ने आम जन मानस और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं और आम जनता ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा जिसे राहुल गांधी ने दूर करने की बात कही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मोदी सरकार पर मनरेगा को खत्म करने का आरोप लगाया। (Raebareli News) उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत कराए गए काम के बाद मजदूरों को मजदूरी नही मिल रही है जबकि कानून में साफ लिखा है कि काम के बाद मजदूरी मिलनी चाहिए।

Also Read –Sabrimala Temple: भगवान अयप्पा का सोना किसने चुराया? एक्शन में ED,3 राज्यों में 21 ठिकानों पर डाली रेड

उधर सपा नेता अखिलेश माही ने भी राहुल गांधी से मिलकर गरीब और मेधावी छात्र छात्राओं के लिए होस्टल खोले जाने का निवेदन किया। (Raebareli News) राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में वो कदम उठाएंगे। अखिलेश माही ने कहा कि वो हमारे सांसद है और गठबंधन में हमारी पार्टी के साथ है इसलिए हमने उनसे मुलाकात की। अखिलेश माही ने दावा किया कि आगामी 2027 में अखिलेश यादव यूपी के सीएम बनेंगे जबकि राहुल गांधी 2029 में देश के पीएम होंगे।

Also Read –China steel plant explosion: चीन में ‘बड़ा धमाका’! स्टील प्लांट बना आग का गोला, कांप उठा पूरा शहर… 2 की मौत, 66 घायल

गौरतलब है कि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में है। राहुल गांधी आज आईटीआई के राजीव गांधी स्टेडियम मे रायबरेली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। यहाँ से राहुल गाँधी नगर पालिका के चेयरमैन शत्रोहन सोनकर के यहाँ हाल ही में हुई उनके बेटे की शादी के बाद वर वधु को आशीर्वाद देने पहुँचेंगे। यहाँ के बाद राहुल गाँधी रोहनिया ब्लॉक के उमरन जायेगे जहाँ एक बजे से वहां आयोजित मनरेगा बचाओ चौपाल की अध्यक्षता करेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें