Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: घर से निकलने से पहले जान लें यात्रा का रूट, ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से बचने की दी सलाह

Facebook
X
WhatsApp
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार से फिर से शुरू हो रही है। यात्रा सुबह 10 बजे से मरघट वाले बाबा से शुरू होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यात्रा वाले रूट से बचने की सलाह दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

यात्रा का रूट

यात्रा मरघट वाले बाबा से शुरू होकर हनुमान मंदिर, (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) लालकिले के पास से शुरू होकर लोहे के पुल से बाएं मुड़कर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, ओल्ड जीटी रोड, फर्नीचर मार्किट, वाई पॉइंट धरमपुरा से दाएं मुड़कर अंसारी रोड, स्लिप रोड, बाएं मुड़कर, 66 फूटा रोड, मौजपुर, बाबरपुर, गोकुलपुरी टी पॉइंट, दाएं मुड़कर, वजीराबाद रोड, थाना दयालपुर, लोनी गोल चक्कर, बाएं मुड़कर, लोनी बॉर्डर पर करीब 12 बजे पहुंचेगी। बहुत सारे पैदल यात्री व अनेक वाहन अलग-अलग स्थानों पर इस यात्रा में सम्मिलित होंगे।

ये मार्ग प्रभावित होंगे

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर कोडिया पुल, छत्ता रेल चौक, कलकतिया गेट।
नेताजी सुभाष मार्ग पर लालकिला चौक, टी पॉइंट सुभाष मार्ग।
लोथियान रोड पर जीपीओ, कश्मीरी गेट और केला घाट।
रिंग रोड / महात्मा गांधी मार्ग पर मांगी ब्रिज और निगम बोध घाट।
सड़क हनुमान मंदिर से पुराना लोहे का पुल, अंडरपास जमुना बाजार से होते हुए मार्ग पर निगम बोध घाट स्लिप रोड और गोल्डन जुबली पार्क कट।
पुराना लोहे का पुल पर प्रवेश व निकास बिंदु (जमुना बाजार व शास्त्री पार्क की तरफ)।
गीता कॉलोनी सड़क/पुस्ता रोड पर टी पॉइंट शमशान घाट, ए पॉइंट, लोहे के पुल की तरफ, पुराना लोहे का पुल- पुस्ता रोड टी पॉइंट।
अंसारी रोड पर फर्नीचर मार्किट और पुस्ता रोड-अंसारी रोड टी पॉइंट।

जीटी रोड, वाई पॉइंट धरमपुरा रोड और टी पॉइंट सीलमपुर रेड लाइट।

जाफराबाद मुख्य सड़क/ आशा राम त्यागी मार्ग/ 66 फूटा रोड पर माता मंदिर टी पॉइंट, लोहा मार्किट नाली पुलिया, लकड़ी मार्किट नाली पुलिया, वेलकम पुलिया, मस्जिद नूरुन नाली टी पॉइंट, जाफराबाद मेट्रो स्टेशन, बाबरपुर मुख्य रोड टी पॉइंट, मौजपुर, मौजपुर मेट्रो स्टेशन और कर्दमपूरी पुलिया टी पॉइंट।

छत्ता रेल चौक, लाल किला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, पुराना लोहे का पुल, पुस्ता रोड, अंसारी रोड, जीटी रोड पर युधिष्ठिर सेतु से सीलमपुर टी-पॉइंट तक, वजीराबाद रोड और लोनी रोड पर शाहदरा फ्लाईओवर से लोनी गोल चक्कर तक ट्रैफिक भारी रहने की उम्मीद है। (Bharat Jodo Yatra) पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो प्रभावित सड़कों से बचने/बाईपास करने में सहयोग करें और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें। सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और सड़कों पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रेडेड और डायनेमिक डायवर्जन होगा।भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए करीब 10 हजार नए लोगों ने पंजीकरण करवाया है। मंगलवार को हनुमान मंदिर (मरघट वाले) से यात्रा की शुरुआत के बाद लोनी बॉर्डर तक राहुल गांधी की यात्रा बगैर रुके जाएगी। यात्रा के स्वागत के लिए 15 जगहों पर मंच बनाए गए हैं। स्वागत के लिए सड़क के किनारे कट आउट, पोस्टर बैनर, होर्डिंग और स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। यात्रा में भारत यात्रियों की संख्या भी बढ़कर 230 से अधिक होगी। हरियाणा से यात्रा के दिल्ली पहुंचने से पहले करीब 30 हजार लोगों ने यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाया। पुराने पंजीकरण कार्ड धारक भी इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के यूपी पहुंचने से पहले दिल्ली में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।

https://youtu.be/j3CrFj7NM30

ये भी पढ़े-https://crimecomplaint.com/kanjhawala-girl-accident-new-revelation-in-kanjhawala-incident-the-girl-was-not-alone-on-the-scooty-who-was-the-other-rider/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें