Rahul Gandhi: ‘राहुल गांधी कभी किस करते हैं… भारत माता की हत्या की बात करते हैं, उन्हें सीखने की जरूरत’

Facebook
X
WhatsApp

Rahul Gandhi: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भारत जोड़ो की बात करते हैं तो कभी भारत माता की हत्या की बात करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

डिप्टी सीएम केशव ने अपने बयान में कहा कि एक छोटा बच्चा भी दो तीन साल में बोलना सीख जाता है पर इतनी ज्यादा उम्र हो जाने पर भी राहुल गांधी कुछ नहीं सीख पाए। (Rahul Gandhi)

केशव ने कहा कि वो सदन में कभी आंख मारते हैं। कभी गले लगते हैं। कभी फ्लाइंग किस करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

राहुल गांधी पर भाजपा की कई महिला सांसदों ने लोकसभा में फ्लाइंग किस का इशारा करने का आरोप लगाया है और पत्र पर हस्ताक्षर कर लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।

https://youtu.be/ndOHEn6bSes

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/nuh-violence-haryana-police-got-big-success-encounter-of-two-accused-of-nuh-violence-accused-were-hiding-in-aravalli-hills/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें