Rahul Gandhi In Kerala: ‘प्रधानमंत्री मनरेगा की गहराई को समझ ही नहीं पाए हैं’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Facebook
X
WhatsApp

केरल यात्रा के दूसरे दिन भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में मौजूद हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि UPA की सरकार ने MGNREGA को संकल्पित, विकसित और लागू किया था। मुझे याद है जब इसका पहली बार उल्लेख किया गया था तब हमें काफी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था। नौकरशाहों, व्यवसायियों ने कहा था कि यह पैसे की बर्बादी है।

पीएम को मनरेगा को गहराई से समझने की जरूरत: राहुल गांधी
मनरेगा को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री को मनरेगा के खिलाफ बोलते हुए सुना तो मैं चौंक गया था। उन्होंने इसे UPA की विफलताओं का जीवंत स्मारक बताया था। उन्होंने इसे राजकोष पर एक बोझ बताया था। इससे मुझे एहसास हुआ कि प्रधानमंत्री वास्तव में मनरेगा की गहराई को नहीं समझ पाए हैं। राहुल ने कहा कि मैं कोरोना काल के दौरान देख रहा था जब हजारों की संख्या में लोग बेरोज़गार हुए वहीं मनरेगा ने लोगों को बचाया था। PM ने उस समय मनरेगा पर कोई सवाल नहीं उठाया क्योंकि यह स्पष्ट हुआ जो उन्होंने UPA की विफलताओं का जीवंत स्मारक बताया था उसी चीज़ ने भारत को कोविड के समय बचाया।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को किसान बैंक का उद्घाटन किया था
इससे पहले राहुल गांधी शुक्रवार को मनांथावडी में एक किसान बैंक के भवन का उद्घाटन और सुल्तान बाथेरी में यूडीएफ बहुजन संगमम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आज हमारे किसानों और कृषि को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसानों को बिना किसी समर्थन के उन्हें उनकी स्थिति पर छोड़ दिया गया है। सरकारों को हमारे किसानों और कृषि की रक्षा के लिए काम करना चाहिए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें