Rajasthan CM : भजनलाल शर्मा आज लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में PM मोदी सहित ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Rajasthan CM : भजनलाल शर्मा आज लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में PM मोदी सहित ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan CM : भजनलाल शर्मा आज यानी शुक्रवार (15 दिसंबर) को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाई जाएगी। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों नेताओं को आज सवा ग्यारह बजे शपथ दिलाएंगे। नई सरकार का शपथग्रहण समारोह राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के सामने होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

Rajasthan CM : शपथ ग्रहण समारोह में ये नेता रहेंगे मौजूद

शपथग्रहण समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

image 281

Rajasthan CM : पहली बार विधायक बने हैं शर्मा

राजस्थान के सीएम पद की शपथ लेने वाले भजनलाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। शर्मा अभी तक भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान ईकाई के प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल रहे थे। भरतपुर से ताल्लुक रखने भजन लाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं।

Bhajan Lal Sharma: Rajasthan will get a new government today, Bhajan Lal  Sharma will take Oath as CM - News Nation

भजनलाल शर्मा का आज जन्म दिन है। जन्मदिन के अवसर पर उन्हे बीजेपी की ओर से बड़ा गिफ्ट दिया गया है। शर्मा आज शुक्रवार को 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1967 हो हुआ था। खास बात ये है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने हैं।

https://youtu.be/MIeD59NrA48?si=Ynz8apbjwiDKp9yu

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें