Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने दावा किया कि उनकी सरकार रिपीट होती है तो प्रदेश के सभी परिवारों की महिला मुखिया को साल में 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी के साथ-साथ प्रियंका ने 500 रुपए में मिल रहे गैस सिलेंडर को एक करोड़ से ज्यादा लोगों को देने की घोषणा की है।बता दें कि प्रदेश में अभी करीब 76 लाख लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने की बड़ी घोषणा! महिला वोटर्स को सलाना मिलेंगे 10 हजार रुपए. #india24x7livetv #NewsUpdate #rajasthan #congress pic.twitter.com/BWVQUFV0Qo
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) October 26, 2023
बता दें कि ‘गृह लक्ष्मी गारंटी योजना’ के अंतर्गत गृहणियों को 10 हजार रुपये सालाना दिए जाने का ऐलान मध्यप्रदेश और तेलंगाना में भी कांग्रेस कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में भी गृहणियों को 2000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की थी। पार्टी को कर्नाटक में शानदार जीत भी मिली थी। कांग्रेस को अब यह उम्मीद है कि इस एलान से महिला वोटरों को अपने पक्ष साधा जा सकता है।
Rajasthan Election 2023: सवा 5 करोड़ वोटर इस दिन प्रदेश का भविष्य तय करेंगे
बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। सवा 5 करोड़ वोटर इस दिन प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। इनमें करीब ढाई करोड़ महिला वोटर हैं। वहीं पिछले चुनाव के ट्रेंड देखें तो पता चलता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा वोट करती हैं। 2003 के चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 64.21 था, वह 2018 में 74.68% पहुंच गया।









