Rajasthan News : BJP MLA बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान, कहा-‘4 बेगम और 36 बच्चे नहीं चलेंगे’

Rajasthan News: BJP MLA विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान, कहा-'4 बेगम और 36 बच्चे नहीं चलेंगे'
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News : राजस्थान में बढ़ती जनसंख्या बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा के फायर ब्रांड विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 4 बेगम और 36 बच्चे गलत है। राजस्थान विधानसभा में भी ऐसे विधायक हैं। जिनकी तीन पत्नियां है। उन्होंने कहा कि देश में एक देश एक कानून जल्दी लागू होना चाहिए। उन्होंने राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण का कानून लागू होने की मांग उठाई है।

Rajasthan News : 4 बेगम और 36 बच्चे अब नहीं चलेंगे’, बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान

image 194

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जनसंख्या को लेकर तंज करते हुए कहा कि अब 4 बेगम और 36 बच्चे गलत है। जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। जो एक बड़ी समस्या है। इसके कारण अनुपात बिगड़ रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि दूसरा वर्ग इस काम में लगा है कि 4 बेगम और 36 बच्चे हो। यह गलत है। सबके लिए समान कानून होना चाहिए।

Rajasthan News : जब देश में समान अधिकार है, तो भेदभाव क्यों?

image 195

उन्होंने आगे कहा कि देश की समृद्धि और विकास में सबका अधिकार बराबर है तो फिर भेदभाव नहीं होना। चाहिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि मैं कई सालों से एक देश एक कानून को लेकर निरंतर मांग उठा रहा हूं। उन्होंने कश्मीर को लेकर कहा कि पहले जब हम बाहर जाते थे तो कहते थे। भारत से आए हैं। इसके कारण हमें पीड़ा होती थी। लेकिन आज धारा 370 हट चुकी है। ऐसे ही देश में एक कानून लागू होना चाहिए।

Rajasthan News : जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सियासत गर्म

image 196

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों जनसंख्या दिवस पर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन एक श्रेणी में कोई अंतर नहीं आ रहा। उन्हें बताना है कि आने वाले समय में जनसंख्या का आधार बढ़ेगा तो कई तरह की परेशानी भी होगी।

image 197

विधानसभा में सरकारी मुख्य सचिव तक जोगेश्वर गर्ग ने भी इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां-जहां एक समुदाय की विशेष आबादी बढ़ रही है। वहां अपराध बढ़ रहा है। वहां अलगाववाद क्यों बढ़ रहा है। वहां दुराव क्यों बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में अशांति के मूल में वही समुदाय है। जहां पर इसकी जनसंख्या बिना किसी रोक-टोक के बढ़ रही है। उनके हथियार है कि जनसंख्या बढ़ाओ और फिर अपराध करो और उसका लाभ उठा रहे हैं। अगर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो सारी दुनिया अशांति की गोद में जाएगी। जनसंख्या कानून को लेकर जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि इस पर जल्द ही केंद्र सरकार कानून लेकर आएगी।

https://youtu.be/xoKCIPMn5fk?si=NkLkmlFqnMjhc5fr

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें