Rajasthan News: राजस्थान में एक दलित युवती के साथ चलती बस में गैंगरेप की घटना सामने आई। उत्तर प्रदेश से जयपुर आ रही एक बस में दो चालकों ने 20 वर्षीय दलित महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
आज पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. #india24x7livetv #NewsUpdate #PMModi pic.twitter.com/DWBb7WDJYM
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 16, 2023
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई जब निजी बस उत्तर प्रदेश से जयपुर आ रही थी। महिला बस के केबिन में बैठी थी तथा चालक आरिफ और ललित ने उसके साथ बलात्कार किया।
Rajasthan News: कानपुर से रवाना हुई थी
जयपुर के कानोता थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि ललित भागने में सफल रहा और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जब घटना हुई, तो महिला ने शोर मचा दिया, जिससे यात्री सचेत हो गए और उन्होंने बस रुकवा ली और चालक आरिफ को पकड़ लिया, जबकि ललित भाग गया।
युवती सांगानेर में अपने मामा के घर के लिए कानपुर से रवाना हुई थी। पीड़िता ने बस के दोनों चालकों आरिफ और ललित दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।










