Rajasthan News: गौमाता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं:- बांठिया

Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News: बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने शनिवार को बाड़मेर स्थित श्री सुमेर गौशाला के सीसी शेड़ निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Rajasthan News

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने कार्यक्रम में गौशाला समिति के सदस्यों के साथ भूमि पूजन किया।इस दौरान बांठिया ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा कि गाय की सेवा मात्र से व्यक्ति के जीवन के तमाम संकटों का अंत हो सकता है।

WhatsApp Image 2024 12 07 at 4.12.35 PM

गाय का हमारी सभ्यता एवं संस्कृति, हमारे जीवन तथा हमारी परम्पराओं से बहुत पुराना नाता है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसकी पूजा की जाती है। (Rajasthan News) ‘‘गायः विश्वस्य मातरः’’ अर्थात गाय इस जगत की माता है। गौमाता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गाय हमारा पोषण संवर्द्धन करने वाली है।मानव जीवन मे गौ का विशिष्ट महत्व है, परित्यक्त गौ व गौवंश की सुरक्षा व संवर्धन के लिये श्री सुमेर गौशाला जैसे जीवंत गौशाला को और अधिक सशक्त व विकसित बनाने के लिये आमजन को आगे आना चाहिए।

इस दौरान गौशाला सचालक समिति द्वारा बांठिया का दुप्पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान श्री सुमेर गोशाला बाड़मेर अध्यक्ष किशनलाल वडेरा,उपाध्यक्ष दिनेश लूणिया व सचिव मुकेश जैन सहित अनेको गौ भक्त मौजूद रहे।अंत मे मुकेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- दिपसिह राजपुरोहित दाखा

https://youtu.be/qpQgFQ7eHHw?si=FwGeS4-Hu412lQ_6

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें