Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान, बोले- ‘500 साल बाद हो रही मनुवाद की वापसी’

Facebook
X
WhatsApp

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इससे पहले सियासी बयानबाजी से पारा हाई हो गया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘500 साल बाद मनुवाद की वापसी हो रही है। क्या भगवान राम को कैद रख सकते हैं?’

उदित राज के इस बयान से भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों में नाराजगी है। (Ram Mandir Inauguration) भाजपा ने उदित राज को निलंबित करने की मांग की है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उदित राज ने हिंदू धर्म और संस्कृति का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदू विरोधी राजनीति की है।

image 16

कांग्रेस ने उदित राज के बयान से किनारा किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि उदित राज का बयान उनकी व्यक्तिगत राय है। कांग्रेस का राम मंदिर पर कोई विवादित बयान नहीं है।

उदित राज का यह बयान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से कांग्रेस की पहली बड़ी विवादित बयानबाजी है। (Ram Mandir Inauguration) इससे पहले कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था।

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस अध्यक्ष को मिला निमंत्रण

हालांकि इससे पहले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को निमंत्रण भेजा गया है. लेकिन पार्टी के अंदर एक तबका उन्हें इस उद्घाटन समारोह में नहीं जाने की सलाह दे रहा है. हालांकि दोनों नेता इस समारोह में 22 जनवरी को आएंगे या नहीं आएंगे, इस संबंध में कांग्रेस के ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. कांग्रेस का कहना है कि समय आने पर इसपर फैसला लिया जाएगा.

गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश में करीब 2400 लोगों को निमंत्रण भेजा जा चुका है. इस समारोह के लिए करीब 6 हजार लोगों के आने की संभावना है. इसको लेकर अयोध्या में तैयारियां चल रही है. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है. उन्होंने नवविकसित अयोध्या धाम जंक्शन का भी उद्घाटन किया है. इसके अलावा 15,700 करोड़ की परियोजनाओं की लोकार्पण किया.

https://youtu.be/g3XNsqjoDpk?si=5mQpARNxYWANkQkY

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें