Ram Mandir Inauguration: संजय राउत के बयानों पर रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का पलटवार, जानिए क्या कहा

Facebook
X
WhatsApp

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी को इस समारोह के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। इसपर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जवाब दिया है।

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (UBT) एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और वह इस समारोह में शामिल नहीं होगी। (Ram Mandir Inauguration) उन्होंने कहा कि इस समारोह को राजनीति में नहीं लाना चाहिए।

image 713

इसपर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि संजय राउत को बहुत दर्द है, वे दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं इसलिए भगवान राम को इसमें घसीट रहे हैं। (Ram Mandir Inauguration) उन्होंने कहा कि भाजपा ने आस्था और विश्वास पर सत्ता प्राप्त की है न कि भगवान राम को राजनीति में लाकर। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भगवान राम को नकार दिया है वो हार गया है और जिसने स्वीकार किया है वो आज सत्ता में है।

इससे पहले, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इस समारोह का धार्मिक आयोजन के बजाय राजनीतिक आयोजन में बदल दिया गया है।

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

image 714

Ram Mandir Inauguration: क्या बोले शिवसेना सांसद

संजय राउत ने कहा, ‘अगर कोई एक पार्टी कहती है कि राम हमारे हैं तो वे राम को छोटा कर रहे हैं. (Ram Mandir Inauguration)हमारी पार्टी ने राम के लिए बलिदान दिया है. अब मुझे लगता है कि अयोध्या से ही बीजेपी की सरकार चलेगी. पीएमओ से बीजेपी के ऑफिस तक सब अयोध्या से ही चलेगा.’ उन्होंने कहा, ’22 जनवरी के बाद बीजेपी श्रीराम को पार्टी से प्रत्याशी बना देगी.’

वहीं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने को लेकर जब संजय राउत सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि वो बीजेपी के इवेंट में नहीं जाएंगे, ये बीजेपी की रैली है. वे इस कार्यक्रम के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे.

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर में करीब 4 हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया है. विपक्षी दलों यानी इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को भी निमंत्रण दिया जा चुका है.

https://youtu.be/5R6sANhybe4?si=17QZyMBoruoC9W9V

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें