Ram Mandir: महोली पुलिस अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क

Ram Mandir: महोली पुलिस अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क
Facebook
X
WhatsApp

Ram Mandir: सीतापुर जनपद के कोतवाली महोली से है जहां 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महोली पुलिस दिखी सतर्क महोली इंस्पेक्टर उमाकान्त शुक्ला के नेतृत्व में शाहजहांपुर सीतापुर मार्ग पर महोली शहर से पहले पुलिस बल तैनात किया गया. (Ram Mandir) जिससे भारी वाहनों को रोक कर शहर से अंदर न जाकर बाहर बाहर वाहन ले जाने के निर्देश दिए गए महोली इंस्पेक्टर उमाकांत शुक्ला ने बताया कि 22 जनवरी के उपल्छ्य में रोजाना हजारों श्रद्धालू शहर से होकर निकलते हैं जिससे होने वाली घटनाओं को नियंत्रण किया जा सके महोली इंस्पेक्टर ने बताया शहर के बाहर हाइवे पर पांडाल व कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है जिससे रात्रि में भी प्रशासन पूर्णतह सतर्क रह सके।

Ram Mandir

उन्होंने बताया कि शहर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। (Ram Mandir) साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

महोली इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अयोध्या जाने के लिए निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें। (Ram Mandir) साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

रिपोर्ट- सूरज राठौर

https://youtu.be/o-JKFe37ens?si=upQF_–auauaHYZX

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें