Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की पहली मंजिल के निर्माण का तेजी से चल रहा काम, ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें

Facebook
X
WhatsApp

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर राम मंदिर निर्माण से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की है. ट्रस्ट ने तस्वीर के माध्यम से बताया है कि पहली मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है. इससे पहले ट्रस्ट की ओर से 6 अगस्त को भी एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें राम मंदिर निर्माण की झलक दिखाई गई थी.

गौरतलब है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के तीन साल पूर हो चुके हैं. मंदिर के लगभग 70 फीसदी काम होने का दावा किया जा रहा है. ट्रस्ट अनुसार मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार है, तो प्रथम तल के स्तंभों को भी लगाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है. प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी. वहीं जनवरी 2024 में राम मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी जनवरी में होगी. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है.

दूसरी तरफ राम मंदिर के समानांतर ही राम नगरी भी नए रूप में आकार ले रही है. इन तीन सालों में राम नगरी में भक्तों की संख्या चार गुना बढ़ गई है इसलिए यहां यात्री सुविधाएं विकसित करने की गति भी तेज हो चली है. मंदिर निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन की व्यवस्था के लिए चारों तरफ परकोटे का निर्माण कार्य भी बेहद तेज गति से चल रहा है.

ग्राउंड फ्लोर पर होनी है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई तस्वीरों में फर्स्ट फ्लोर की छत का निर्माण कार्य और परकोटे के निर्माण कार्य की प्रगति को दर्शाया गया है. बता दें कि अभी तक ग्राउंड फ्लोर पर भगवान रामलला के गर्भ गृह से लेकर परिक्रमा पथ और मंडप का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है. ग्राउंड फ्लोर पर फिनिशिंग का काम करने के साथ ही दरवाजे लगाने का काम भी तेज गति से चल रहा है. इसके लिए दक्षिण भारत से आए विशेष काष्ठ कलाकार और महाराष्ट्र के चंद्रपुर से आई लकड़ियों के जरिए दरवाजे बनाए जा रहे हैं. राम मंदिर के गर्भगृह में श्वेत संगमरमर के खंभे और नक्काशीदार दीवार बनाई गई है. ग्राउंड फ्लोर पर ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है.

https://youtu.be/nqr4pKEP2CM?si=67fRwgT60HN9eZNf

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/bharat-or-india-the-history-of-how-and-when-india-got-its-name-is-interesting/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें