Rampur: रामपुर सांसद को ‘लश्कर-ए-खालसा’ की धमकी, लिखा-‘BJP छोड़ दो नहीं तो बम से उड़ा देंगे’

Facebook
X
WhatsApp

Rampur: उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से BJP के सांसद घनश्याम सिंह लोधी को जान से मारने की धमकी मिली है। घनश्याम सिंह लोधी को धमकी व्हाट्सएप पर मिली है। (Rampur) धमकी देने वाले ने खुद को ‘लश्कर-ए-खालसा’ संगठन का संदीप सिंह खालिस्तानी बताया है। सांसद ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला से इसकी शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप पर मिली मारने की धमकी

भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने पत्रिका को बताया, “पहले मुझे व्हाट्सएप कॉल आए जो मैंने नहीं उठाया, इसके बाद मुझे धमकी भरे मैसेज आए।” व्हाट्सएप मैसेज में आई धमकी में लिखा था कि अगर तुमने बीजेपी नहीं छोड़ी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। (Rampur) संदीप सिंह खालिस्तानी ने मैसेज में लिखा कि पूरे हिंदुस्तान में बीजेपी, RSS और इंडियन आर्मी पहले से उनके निशाने पर हैं।

“मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है”

घनश्याम सिंह लोधी ने कहा, “परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, लेकिन हम भयभीत नहीं हैं। हम बीजेपी के सच्चे सिपाही हैं।” बीजेपी सांसद ने सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कहा, “मुझे इसकी जरूरत नहीं है, जो सुरक्षा अभी मिली है, वह पर्याप्त है।

शिकायत पर केस दर्ज

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया, “सांसद को धमकी भरा मैसेज आया है। इसी तरह का धमकी भरा मैसेज कई लोगों को भेजा गया है। सभी मैसेज में एक ही बात लिखी है। फिलहाल सांसद की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक स्पेशल टीम को काम पर लगाया गया है। मुरादाबाद के एक बीजेपी कार्यकर्ता को ठीक इसी तरह का धमकी भरा मैसेज मिला है। मुरादाबाद के छजलैट के रहने वाले वीर सिंह सैनी भाजपा के किसान संगठन ‘किसान मोर्चा’ के नेता हैं। उनको भी धमकी वॉट्सऐप पर ही मिली है। (Rampur) उसके पास मैसेज बुधवार को सुबह लगभग साढे़ ग्‍यारह बजे आया था। यहां पर भी बीजेपी, आरएसएस के अलावा भारतीय सेना के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस अभी इस नंबर को ट्रेस कर रही है।

https://youtu.be/__rZRS_3wR8

ये भी पढ़े- https://sunilvermamediagroup.com/?p=43018

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें