Rampur News: रामपुर के स्वार कोतवाली के मसवासी चौकी में एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करवाने की गुहार लेकर पहुंच गई और जिद करने लगी कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी. युवती को काफी समझाया गया, लेकिन जब वो नहीं मानी और शादी की जिद पर अड़ी रही तो पुलिस ने प्रेमी जोड़े के फेरे मंदिर में करवा दिए. जिसके बाद प्रेमी जोड़ा खुशी-खुशी घर चला गया.
मसवासी चौकी क्षेत्र के भूबरा निवासी सोनू पुत्र गौतम का मोहल्ला निवासी निशा पुत्री विजय सिंह के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते प्रेमिका घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई. (Rampur News) जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वो पुलिस चौकी पहुंच गए और युवती को अपने कब्जे में लिए जाने की मांग करने लगे.

चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि जब युवती से उन्होंने बात की तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है. अगर उसे परिजनों के साथ भेजा तो उसकी जान को खतरा है. युवती की जान की खतरे की बात सुनकर और युवती द्वारा अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर चौकी प्रभारी ने प्रेमी जोड़े का पुरानी पुलिस चौकी के मंदिर में फेरे करवा दिए. जिसके बाद प्रेमी युवक प्रेमिका को अपने साथ खुशी खुशी घर ले गया.

https://youtu.be/sgGs9VhT3Cw









