Rampur: निर्वस्त्र घूम रही महिला की दहशत! रात में खटखटाती है घरों का दरवाजा, पुलिस ने की ये अपील

Facebook
X
WhatsApp

Rampur: यूपी के रामपुर जिले में इन दिनों एक निर्वस्त्र महिला के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सर्द रातों में यह महिला निर्वस्त्र होकर गलियों में घूम रही है और लोगों का दरवाजा खटखटाती है. पूरी घटना थाना मिलक इलाके की है, जहां निर्वस्त्र महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. नगर में निर्वस्त्र महिला के घूमने का वीडियो वायरल होने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में पूर्व सभासद की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गयी है. पूर्व सभासद ने कोतवाली मिलक में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है. (Rampur) साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर महिला की कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत उसे वस्त्र पहनाएं और फिर पुलिस से संपर्क करें. दरअसल, नगर के मोहल्ला नसीराबाद में स्थानीय निवासियों के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक महिला नग्न अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी तो मोहल्ले में सनसनी फैल गयी।

जांच में जुटी पुलिस

सीओ मिलक रवि खोखर ने बताया कि एक निर्वस्त्र महिला का नगर की गलियों में घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस को इस विषय में तहरीर प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए गश्त भी बढ़ा दी है. जल्द ही महिला की पहचान हो जाएगी।

4 236
Rampur: निर्वस्त्र घूम रही महिला की दहशत! रात में खटखटाती है घरों का दरवाजा, पुलिस ने की ये अपील

30 जनवरी की रात का है फुटेज

वायरल वीडियो 30 जनवरी की रात का बताया जा रहा है. वीडियो में एक निर्वस्त्र महिला पूर्व सभासद सीमा देवी के घर के बाहर का डोरबेल बजाते नजर आ रही है. जब तक गेट खुलता महिला वहां से चली जाती है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है. सर्द रात में एक महिला के निर्वस्त्र घूमने से लोगों में दहशत व्याप्त है. पुलिस ने अपील की है कि जिसे भी महिला दिखे सबसे पहले उसे वस्त्र पहनाए. किसी भी तरह की अभद्रता न की जाए और 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया जाए।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44487

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें