RCB vs LSG: पहले भी विवादों में रह चुके हैं विराट से भिड़ने वाले नवीन, एसपीएल में शाहिद अफरीदी से हुई थी बहस

Facebook
X
WhatsApp

RCB vs LSG: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले में विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन उल हक पहले भी विवादों में रह चुके हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग में शाहिद अफरीदी और मोहम्मद आमिर से भिड़ चुके हैं। विराट कोहली के साथ उनकी बहस के बाद नवीन उल हक के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह अफरीदी और आमिर से भिड़ते दिख रहे हैं।

आईपीएल में क्या हुआ?

लखनऊ और बैंगलोर के मैच में दूसरी पारी के 17वें ओवर के दौरान विराट कोहली के कुछ कहने के बाद नवीन उल हक के साथ उनकी बहस शुरू हुई। इसके बाद कोहली और अमित मिश्रा के बीच भी बातचीत हुई। (RCB vs LSG) आरसीबी ने मैच 18 रन से जीता और हाथ मिलाने के दौरान फिर से नवीन उल हक और कोहली भिड़ गए। बाकी खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। इसके बाद कोहली और लखनऊ के काइल मेयर्स बात कर रहे थे। ऐसे में गौतम गंभीर आए और मेयर्स को विराट से दूर ले गए। इसके बाद गंभीर और कोहली के बीच तीखी बहस हुई। अंत में लखनऊ के कप्तान राहुल और विराट ने काफई देर तक बात की। इस घटना के बाद कोहली और गंभीर की पूरी मैच फीस काट ली गई। वहीं, नवीन उल हक पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

श्रीलंका प्रीमियर लीग में क्या हुआ था?

श्रीलंका प्रीमियर लीग के छठे मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। कैंडी टस्कर्स ने इस मैच में गाले ग्लैडिएटर्स को 25 रनों से हरा दिया था। मैच के दौरान नवीन को ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपशब्द बोलते हुए देखा गया। ऐसे में मुनाफ पटेल सहित टस्कर्स के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने युवा अफगान गेंदबाज को हाथापाई से बचाने की कोशिश की, लेकिन नवीन भिड़ने के लिए तैयार थे। मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तब अफरीदी और नवीन एक-दूसरे के सामने आए। अफरीदी ने मुस्कुराते हुए नवीन से पूछा कि वह आमिर से क्या कह रहे थे। जवाब में नवीन ने विशेष रूप से अपमानजनक जवाब दिया, जिसके बाद अफरीदी आगबबूला हो गए थे।

https://youtu.be/v-tejjjAr18

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=48922

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें