Reasi Landslide: कश्मीर रियासी में भूस्खलन: SDM राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत, पत्नी घायल; उपराज्यपाल ने जताई संवेदना

Facebook
X
WhatsApp
image 10

Reasi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भूस्खलन हुआ। इस हादसे में एक वाहन पर पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने से उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह भूस्खलन गुरुवार रात सलुख इख्तर नाला क्षेत्र में हुआ, जब राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक बड़ा पत्थर वाहन से टकरा गया, जिससे राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

Reasi Landslide: राजिंदर सिंह राणा की मौत

Also Read –J&K terrorist Action: J&K में आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई, कुलगाम में एक दहशतगर्द ढेर, 2-3 अभी भी घिरे! रात भर जारी है सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

राजिंदर सिंह राणा 2011 बैच के अधिकारी थे और वर्तमान में रामनगर के एसडीएम के रूप में कार्यरत थे। (Reasi Landslide) घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रियासी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले, पूर्वी लद्दाख में भी एक घटना हुई थी, जिसमें सेना के वाहन पर चट्टान से पत्थर गिरने से दो सैनिकों की मौत हो गई थी।

Also Read –Son of Sardaar 2 Review: सन ऑफ सरदार 2 देखने के बाद Ajay Devgn पर भड़का युवक कहा-मुझे पागल कुत्ते ने काटा था, देखें वीडियो

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भूस्खलन हादसे पर जताया दुख

इस घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एसडीएम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। (Reasi Landslide) उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “रियासी के धर्मारी में हुए भूस्खलन की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमें राजिंदर सिंह, जेकेएएस 2011 बैच के एसडीएम रामनगर और उनके बेटे को खो दिया है। यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। रियासी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गोपाल दत्त ने कहा, “जैसे ही हमें इस घटना की जानकारी मिली, हमने दो एंबुलेंस मौके पर भेजी। छह लोगों को अस्पताल लाया गया। इस घटना में हम एक युवा अधिकारी को खो चुके हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें