RIL AGM 2023 : नीता अंबानी नहीं अब बेटी ईशा के हाथ में होगी रिलायंस की कमान, एजीएम में घोषणा

Facebook
X
WhatsApp

RIL AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्री के 46वें एजीएम से बड़ी खबर सामने आई है. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह पर ईशा अंबानी की नियुक्ति कर दी गई है. आरआईएल बोर्ड ने निदेशक मंडल में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति की सिफारिश की है. नीता अंबानी बोर्ड से हट जाएंगी. वैसे वो रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी. रिलायंस की एजीएम में रिलायंस रिटेल के आईपीओ लेकर भी बड़ी खबर सामने आ सकती है.

मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि पिछले 10 सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 150 अरब डॉलर का निवेश किया है. (RIL AGM 2023) उन्होंने कहा कि किसी भी कॉरपोरेट ग्रुप की ओर किया गया यह​ सबसे बड़ा निवेश है.

मुकेश अंबानी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस ने 2.6 लाख नए लोगों नौकरी दी है. उन्होंने बताया कि रिलायंस में मौजूदा समय में ऑनरोल कर्मचारियों की संख्या 3.9 लाख हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हमने जितने इनडायरेक्ट आजीविका अवसर पैदा किए हैं वो कई गुना ज्यादा है.

मुकेश अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा कि रिलायंस का कंसोलिडेट रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपये रहा. वहीं वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस का EBITDA 1,53,920 करोड़ रुपये था, जबकि नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ था.

https://youtu.be/5xWv7wELu-A?si=uNoWoI_aeZGVcufj

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55380

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें