दिल्ली के AIIMS में बुधवार यानी आज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन हो गया है. बीते 41 दिनों से एम्स में राजू का चल रहा था. उत्तर प्रदेश के रेजिडेंट कमिश्नर रिग्जियान सैंपल एम्स अस्पताल पहुंच रहे हैं . बताया जा रहा है कि राजू के परिवार की पूरी सहायता उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है. यूपी सीएम को भी निधन की जानकारी दी गई है. राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद एम्स में भर्ती हुए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि संवेदना व्यक्त करता हूं. वह बिना भेद भाव सबका मनोरंजन करते थे. केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे. सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे. उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शान्ति!
वहीं केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट करके कहा है कि फिल्म जगत में अपने सहज हास्य से एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं हमारे अतिप्रिय भाजपा नेता श्री राजू श्रीवास्तव जी के असामयिक निधन से मन व्यथित है।









