Road Accident: घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, एक की मौत, 24 लोग घायल

Facebook
X
WhatsApp

Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। वैन को टक्कर मारने के बाद सवारियों से भरी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे पलट गई। बस में सवार करीब 60 सवारियों में से अधिकांश को गंभीर चोटें आई हैं।

आपको बता दे की अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल सवारी की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि बस के कई हिस्सों को काटकर सवारी और चालक को बाहर निकाला गया। (Road Accident) पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार, करीब 60 सवारियों से भरी बस मध्य प्रदेश से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते नोएडा की तरफ आ रही थी। (Road Accident) मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। जब यह बस दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तो गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक उसके सामने अचानक वैन आ गई।

download 16
Road Accident

सूचना दनकौर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मियों को दी गई।

वैन को बचाने के चक्कर में बस चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। बस की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान बस क्रैश बीम बैरियर तोड़ती हुई यमुना एक्सप्रेस-वे से करीब 40 फीट नीचे आ गिरी। जबकि बस की टक्कर लगने के बाद वैन यमुना एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। (Road Accident) बस नीचे पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार अधिकांश लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों द्वारा मामले की सूचना दनकौर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मियों को दी गई।

राहत और बचाव कार्य शुरू

सूचना के बाद पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वेकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस के अंदरूनी हिस्से में जगह-जगह खून के निशान लगे हुए हैं। (Road Accident) पुलिस द्वारा बस के कई हिस्सों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल, कैलाश अस्पताल और जिम्स में भर्ती कराया गया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगे क्रैश बीम बैरियर नहीं रोक सके हादसा

यमुना एक्सप्रेस-वे बनने के बाद से ऐसे कई गम्भीर हादसे हुए हैं जिसमें वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गए हैं। कोई वाहन हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे ना गिरे इसके लिए यमुना प्राधिकरण द्वारा क्रैश बीम बैरियर लगाए गए। (Road Accident) क्रैश बीम बेरियर लगाते समय दावा किया गया कि हादसे के बाद अब कोई वाहन नीचे नहीं गिर सकेगा। लेकिन मंगलवार को हुए हादसे ने सभी दावों की पोल खोल दी।

दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार

घने कोहरे के कारण मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में एक और हादसा हो गया। (Road Accident) राजीव चौक के समीप दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं।

https://youtu.be/pi4UjDN5_iA

ये भी पढ़े – http://india24x7livetv.com/halal-meat-कर्नाटक-हलाल-मीट-पर-ब/ ‎

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें