RSS Meeting in Lucknow: 2024 से पहले यूपी में एक्टिव हुई RSS, आज लखनऊ में होगी समन्वय बैठक

Facebook
X
WhatsApp

RSS Meeting in Lucknow: आगामी लोकसभा चुनाव, राम मंदिर के उद्घाटन और सनातन धर्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) उत्तर प्रदेश में एक्टिव हो गया है. लखनऊ (Lucknow) में आज शाम को आरएसएस, बीजेपी (BJP) सरकार और अनुसांगिक संगठनों की समन्वय बैठक होगी. इस बैठक को 2024 के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस बैठक में चुनाव को देखते हुए प्रमुख विषयों को उठाने और पार्टी व संघ के बीच तालमेल को बेहतर करने पर चर्चा होगी. 22 सितंबर को खुद सर संघचालक मोहन भागवत (Mahan Bhagwat) भी लखनऊ पहुंच रहे हैं, वो यहां तीन दिन प्रवास करेंगे.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आरएसएस की ओर से बुलाई गई समन्वय बैठक बेहद अहम हो जाती है. इस बैठक को कई सत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें अलग-अलग सत्र तय किए गए हैं. एक सत्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी शामिल होंगे. उनके साथ बैठक में यूपी सरकार के सभी मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे. संघ की ओर से कार्यवाह दत्तात्रेय हसबोले और सह सर कार्यवाह अरुण कुमार बैठक में शामिल होंगे.

चुनाव को लेकर समन्वय बैठक

लखनऊ में 19 और 20 सितंबर को संघ और बीजेपी चुनाव को लेकर मंथन करेगी. संघ की इस बैठक में बीजेपी और संघ को साथ मिलकर काम करने पर चर्चा होगी. एक सत्र में संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ भी बैठक होगी. इस बैठक में संघ, सरकार और सभी संगठनों के बीच तालमेल को बेहतर करने पर चर्चा होगी. कौन से विषयों को उठाना है और उन पर क्या रुख रखना है ये रणनीति भी तैयार होगी.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत भी जल्द ही अपने तीन दिनों के लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. मोहन भागवत 22 से 24 सितम्बर तक लखनऊ में रहेंगे. खबर के मुताबिक इस दौरान भागवत संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर अवध प्रांत के प्रचारकों के साथ ही पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे.

https://youtu.be/NHxPqm0J7cM?si=OvRoHojQZvsBXIp6

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/ganesh-sthapana-2023-yoga-is-being-formed-like-the-birth-of-ganpati-keep-these-things-in-mind-at-the-time-of-ganesh-sthapana-know-here-the-auspicious-time-of-ganesh-sthapana-ganesh-sthapana-2023/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें