Russia Earthquake Tsunami Alert: कुदरत का कहर! जोरदार ‘भूकंप’ से कांप उठी रूस की धरती, ‘सुनामी’ का भी दिखा तांडव

Facebook
X
WhatsApp
image 304

Russia Earthquake Tsunami Alert: रूस के पूर्वी इलाके कामचात्का में बुधवार सुबह-सुबह एक जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 मापी गई। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसका असर रूस के अलावा अमेरिका, जापान और अन्य देशों तक महसूस किया गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Russia Earthquake Tsunami Alert: सुनामी की ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता

भूकंप के तुरंत बाद रूस के तटवर्ती क्षेत्रों में 13 फीट तक ऊंची सुनामी लहरें देखी गईं। (Russia Earthquake Tsunami Alert) स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाकों से लोगों को तुरंत निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। रूसी सरकार ने नागरिकों से समुद्र के किनारे से दूर रहने की अपील की है।

Also Read –Sonbhadra: आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट विद्यालय में छात्र परिषद का गठन

अमेरिका और जापान में भी अलर्ट

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अगले 3 घंटों में सुनामी की आशंका जताई है। (Russia Earthquake Tsunami Alert) खासतौर पर हवाई द्वीपों और रूस के तटीय इलाकों में लहरों की ऊंचाई 10 फीट तक हो सकती है। वहीं जापान के मौसम विभाग ने दोपहर 1 बजे तक उनके तटों पर लगभग 3.28 फीट ऊंची लहरें टकराने का अलर्ट जारी किया है।

एशिया के कई देशों में हलचल

भूकंप और सुनामी का असर सिर्फ रूस और अमेरिका तक सीमित नहीं है। (Russia Earthquake Tsunami Alert) फिलीपींस, चुक, कोसरे, मार्शल द्वीप और पलाउ जैसे देशों तक 3 फीट तक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और ताइवान के तटीय इलाकों में भी 1 फीट से ज्यादा ऊंची लहरों की संभावना जताई गई है।

Also Read –Sanjay Dutt Look From The Raja Saab: द राजा साब से संजय दत्त का खूंखार लुक, अब तक नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज

कामचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में कहा, “आज का भूकंप बेहद शक्तिशाली था।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। साखालिन क्षेत्र के सेवेरो कुरिल्स्क शहर से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम तेजी से चल रहा है।

कहां था भूकंप का केंद्र?

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग (USGS) के अनुसार, भूकंप समुद्र तल से 19.3 किमी की गहराई पर आया था। इसका केंद्र पेट्रोपावलोस्क-कामचात्स्की शहर से 125 किमी दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। हालांकि, पहले भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई गई थी, लेकिन बाद में सुधार सहित यह 8.7 किया गया।

अन्य झटकों की भी पुष्टि

इस मुख्य झटके के अलावा, कामचात्का क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। विल्युचिंक्स से 131 किमी दक्षिण-पूर्व में 6.3 तीव्रता और पेट्रोपावलोस्क-कामचात्स्की से 147 किमी दूर 6.9 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें