Sadashiv Amrapurkar : सदाशिव अमरापुरकर के घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Sadashiv Amrapurkar : फेमस एक्टर सदाशिव अमरापुरकर के घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
Facebook
X
WhatsApp

Sadashiv Amrapurkar : अपने जमाने के मशहूर अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर के घर में बुधवार को आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से एक किराएदार महिला भी घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 2 बजे लगी। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। घर में मौजूद किराएदार महिला ज्योति आग से घबरा गई और वह घर से बाहर निकलने में नाकाम रही। आग की लपटों के बीच महिला बुरी तरह से झुलस गई।

Actor Sadashiv Amrapurkar Home Fire

Sadashiv Amrapurkar : कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सदाशिव अमरापुरकर का निधन 2014 में हो गया था। उनके नाम पर अहमदनगर में सुमन अपार्टमेंट में चार फ्लैट हैं। इनमें से एक फ्लैट किराए पर दिया गया है। जिस फ्लैट में आग लगी है, वह उनकी पत्नी सुनंदा अमरापुरकर के नाम पर है।

Sadashiv Amrapurkar Ahmednagar House Fire, 4 Flat जलकर खाक Inside Photos..|  Boldsky - YouTube

Sadashiv Amrapurkar : फेमस एक्टर थे सदाशिव

बता दें कि सदाशिव अमरापुरकर अपने पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। उनका बैकग्राउंड थिएटर से आता है और इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और अपने शानदार किरदारों से दर्शकों के बीच एक खास जगह हासिल की। उन्होंने गोविंद नहलाने की फिल्म अर्ध सत्य से डेब्यू किया था और उसके बाद उन्हें लगभग 60 फिल्मों में देखा गया।सदाशिव अमरापुरकर हिंदी सिनेमा के एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता था। उन्हें फिल्म “अर्ध सत्य” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

https://youtu.be/n_k91m8ox1c?si=bd4aSLfAuPeb7BSX

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें