Saharanpur News: सहारनपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, कार-डीसीएम के उड़े परखच्चे

Facebook
X
WhatsApp

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग स्थित कोतवाली बेहट के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कार और डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत के चलता। (Saharanpur News) दोनों गाड़ियां इतनी बुरी तरह से भिड़ीं की दोनों मृतकों के शव क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव कार से बाहर निकालें। जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतकों के शव बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए।

ये है पूरा घटनाक्रम

कोतवाली बेहट के दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग के बेहट-कलसिया रोड पर वन विभाग की नर्सरी के पास गुरुवार देर रात करीब 10:00 बजे हादसा हुआ। बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी 18 वर्षीय शाहरुख और 20 वर्षीय आरिफ किसी की कार मांग कर बेहट जा रहे थे। (Saharanpur News) कलसिया से बेहट की तरफ जाते समय उनकी कार सामने से आई डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों युवक क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। हादसे की सूचना पर बेहट कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी पहुचीं। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

13 26
Saharanpur News: सहारनपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

दो युवकों की मौत की खबर लगते ही गांव में मचा कोहराम

बेहट रोड पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। दोनों के शव देखकर परिजन बिलख पड़े। मृतकों के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम घर ले जाने की जिद पर अड़ गए। मृतकों के परिजनों का कहना था कि हम शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। (Saharanpur News) मृतक परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव उन्हें सौंप दिए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि कार और डीसीएम की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है। मृतकों के शव बिना पोस्टमार्टम के परिजन ले गए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

1 2 181
Saharanpur News: सहारनपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

https://youtu.be/a_nejCvcsac

ये भी पढ़े -https://sunilvermamediagroup.com/?p=42228

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें