Saharanpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने सीपीपीआरआई में किया शैक्षणिक भ्रमण

Saharanpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने सीपीपीआरआई में किया शैक्षणिक भ्रमण
Facebook
X
WhatsApp

Saharanpur News: विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर की 43 छात्राओं ने केन्द्रीय लुग्दी एवं कागज अनुसंधान संस्थान (सीपीपीआरआई) सहारनपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने बताया कि कक्षा 09 से 12 तक की मेधावी छात्राओं के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से STEM-IV Science and Technology, Engineering and Medical के क्षेत्र में करियर बनाने का एक प्रयास किया गया।

सीपीपीआरआई के निदेशक डॉ0 ए.के. दीक्षित ने बताया कि बालिकाओं को विज्ञान व अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अपनी शुभकामनाओं के साथ मार्ग दर्शन किया।सीपीपीआरआई के वैज्ञानिक श्री सत्यदेव नेगी, कुमार अनुपम, डॉ0 पंकज, डॉ0 अमिताभ, डॉ0 कुल्दीप व श्री मनोज ने छात्राओं को पेपर पल्पिंग, पेपर मेकिंग व पेपर टेस्टिंग प्रयोगशालाओं के अन्दर उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी।

3 1

डॉ0 जीतेन्द्र धीमान ने छात्राओं को जैव प्रौद्योगिकी विभाग की पूर्ण जानकारी दी। इस क्षेत्र मे छात्राओं की जिज्ञासा शान्त करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार जी व सीपीपीआरआई के निदेशक एवं उनकी सम्पूर्ण टीम के नेतृत्व में छात्राओं का यह शैक्षणिक भ्रमण सफल रहा तथा छात्राओं के द्वारा विशेष जानकारी हासिल की। इस मौके पर विज्ञान ज्योति प्रभारी सुश्री रीतिका चौहान पीजीटी भौतिक विज्ञान व श्री धर्मेन्द्र पीजीटी हिन्दी मौजूद रहे।

Saharanpur News: छात्राओं ने दी सराहना

1 3

भ्रमण के बाद छात्राओं ने बताया कि उन्हें इस भ्रमण से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने पेपर बनाने की प्रक्रिया को करीब से देखा और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण उनके लिए बहुत ही उपयोगी रहा है और यह उनकी जिज्ञासा को शान्त करने में मददगार रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं और इस भ्रमण से उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिली है।

https://youtu.be/BhShDH-Lo-M?si=0qSflx01UwQgfihK

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें