sakshi maharaj: ‘मेंढकों को एक तराजू में तौला नहीं जा सकता’, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने क्यों कही ये बात

Facebook
X
WhatsApp

sakshi maharaj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज रविवार (17 सितंबर) को उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने अपने कार्यालय पर हवन पूजन कर पीएम की लंबी आयु की कामना की है. इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पीएम के जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं दी. सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और सपा नेता नरेश उत्तम पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है. बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्ष भोंक रहा है उनके भौंकने का पीएम मोदी पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं है और उसका वह संज्ञान लेते भी नहीं हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि केवल मैं ही नहीं सारा राष्ट्र भर और विश्व भर में मोदी के चाहने वाले हैं. मंदिर में पूजा करना यज्ञ हवन करना यहां तक मुसलमान मस्जिदों में नमाज पढ़ना आज पीएम मोदी किसी एक व्यक्ति के नहीं रह गए हैं. (sakshi maharaj) यह ठीक है कि पीएम मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं नेता सारे विश्व के हैं पर मुझे जैसे आध्यात व्यक्ति को लगता है कि वह कोई अवतारी पुरुष हैं जितना परिवर्तन 9 साल में हुआ है इसको कोई सोच भी नहीं सकता. आने वाले समय में वह क्या-क्या करने वाले हैं जो कुछ करने वाले हैं उनका एक ही मंत्र है प्रथम राष्ट्र. पार्टी के लिए राजनीति नहीं करते हैं वह राष्ट्र के लिए राजनीति करते हैं. इसलिए आज हमने भी हवन यज्ञ किया है. उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भगवान से प्रार्थना कर भगवान श्री कृष्ण से लंबी उम्र हो भगवान कृष्ण का पीएम मोदी को बड़ा आशीर्वाद है किसी काल में उन्होंने भगवान का साक्षात दर्शन किया है.

वहीं राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर देख रहा था जब कहीं से हाथी निकलता है गांव से तो हाथी निकलता है मस्ती के साथ में भौंकने वाले बहुत भोंकते हैं जो भौंकने वाले भोंकते हैं हाथी उनकी परवाह नहीं करता है और वह चला जाता है. हाथ जोड़ने वाले बहुत लोग होते हैं हाथ जोड़ने वालों के यहां वह हाथी रुकता नहीं भौंकने वालों की तरफ पीछे मुड़कर देखा नहीं है वह तो मदमस्त अपनी मस्ती में आगे बढ़ा चला जाता है. यही हाल पीएम मोदी का है सारा विपक्ष भोंक रहा है उनके भौंकने का पीएम मोदी पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं है और उसका वह संज्ञान लेते भी नहीं है. इसलिए मुझे लगता है आने वाले 2024 के चुनाव में कम से कम 350 सीट लाकर पीएम मोदी केंद्र में सरकार बनाएंगे.

मेंढकों को एक तराजू में तौला नहीं जा सकता

समाजवादी पार्टी के नेता नरेश उत्तम पटेल पर पलटवार करते हुए कहा कि मेंढकों को एक तराजू में तौला नहीं जा सकता है. नरेश उत्तम कहते हैं कि अखिलेश बनेंगे संजय सिंह कहेंगे केजरीवाल बनेंगे खड़गे कहेंगे कि राहुल गांधी बनेंगे बहुत जल्दी यह घमंडियां ठगबंधन तर तर होने वाला है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है ना उनके पास सड़क का बिजली का देश का गरीब का ना किस का ना युवा पीढ़ी इंसान का. उनके पास ना कोई नीति है ना नियति है इनके पास है मोदी हटाओ खड़गे कहते हैं मोदी मजबूत हो गए तो हिंदू धर्म मजबूत हो जाएगा. उदय निधि कहते हैं यह तो मलेरिया डेंगू है खत्म करो. अखिलेश के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं हिंदू कुछ है ही नहीं फिर हिंदुओं से वोट किस लिए मांगे. इसलिए आप भूल जाइए इस ठगबंधन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

इंडिया गठबंधन नहीं वह घमंडियां ठगबंधन

विपक्ष पार्टियों के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा आप उसे गठबंधन मत कहिए वह इंडिया गठबंधन नहीं वह घमंडियां ठगबंधन है. इन्होंने नाम बदला है पहले था यूपीए अब नाम रख लिया इंडिया और इंडिया का नाम रखने वाले भूल गए इन्होंने तो यात्रा निकाली है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो तो भारत को कैसे भूल गए यह घमांडीय गठबंधन है. ठग बंधन है इनकी फर्म यूपीए वाली फेल हो गई, फर्म का नाम बदला है. अंतर वही है चोर हैं उचक्के हैं बेईमान हैं भ्रष्टाचारी हैं कुछ बेल पर हैं कल जेल के किनारे गेट पर खड़े हैं जनता है सब जानती है.

https://youtu.be/auGeI-tbVRQ?si=L3UbID7G9ivJ5lBJ

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56404

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें